बस यही प्रयास कि लिखती रहूँ मनोरंजन नहीं आत्म रंजन के लिए

Wednesday 20 March 2019

राधा कृष्ण की होली


जा रे हट सरपट तू बड़ा नटखट
खेलूँ ना तुम संग होली
तुम छलिया मैं भोली किशोरी
जमे ना अपनी जोड़ी

अरे फगुआ के संग झूम ले तू भी
बरसाने की छोरी
काले के संग हो जा काली
छोड़ दे चमड़ी गोरी

ओ नंदलाला सुन रे गोपाला
कर ना ना बरजोरी
कह देती हूँ पहले ही तुझसे
बोलूँगी लठ की बोली

छैल छबीली बड़ी नखरीली
ओ वृषभानु की छोरी
क्यू रूठी तू अपने किशन से
आ खेल ले प्रेम की होली

तू झूठा तोरा प्रेम भी झूठा
मैं ना तोरी सजनीया
राह तके तोरी सब सखीयाँ
जा खेल ले भर पिचकरीया

अरे ओ भोरी कच्चा तोरा मन
सच्ची मोरी प्रेम की बतिया
बिन राधे ये कान्हा जैसे
बिन रंगों की होलीया

अब मान भी जा मेरी राधा प्यारी
रंग जा मोरे प्रेम के रंग म

चल मान गयी मेरे कृष्ण मुरारी
रंग दे मोहे प्रेम के रंग म

लो राधा श्याम के रंग रंगी
रंगे राधा रंग कन्हैया
ब्रज में होली की धूम मची
गूँजे चहूँ ओर बधईया

जय जय राधा कृष्ण की जोड़ी
जय हो बरसाने की होली
जय जय राधा कृष्ण की जोड़ी
जय हो वृंदावन की होली
जय जय राधा कृष्ण की जोड़ी........

#आँचल

                 Happy holi



20 comments:

  1. सुन्दर। शुभकामनाएं होली पर।

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक आभार आदरणीय सर आपको भी होली की ढेर सारी शुभकामनाएँ

      Delete
  2. वाह बहुत सुन्दर होली कान्हा जी की।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आभार आदरणीया दीदी जी
      होली की हार्दिक बधाई

      Delete
  3. वाहह्हह बहुत सुंदर राधा-कृष्ण की होली।
    रंगोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ आँचल..सस्नेह।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत धन्यवाद दीदी जी
      आपको भी होली की ढेर सारी शुभकामनाएँ

      Delete
  4. वाह बहुत सुंदर कविता

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक आभार आदरणीय
      होली की शुभकामनाएँ

      Delete
  5. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शुक्रवार (22-03-2019) को "होली तो होली हुई" (चर्चा अंक-3282) पर भी होगी।
    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    --
    होलिकोत्सव की हार्दिक शुभकामनाऔं के साथ-
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक आभार आदरणीय सर
      होली की शुभकामनाएँ

      Delete
  6. बहुत सुन्दर आपको और आपके पूरे परिवार होली के पावन पर्व व रंगो उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐💐🌹🙏

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद आदरणीया
      आपको भी belated happy holi

      Delete
  7. बहुत सुंदर। शुभ होली।

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक आभार आदरणीय
      आपको भी शुभ होली

      Delete
  8. वाह! बहुत सुंदर, सरस, मनभावन, रंगीला... बिल्कुल होली जैसा।

    ReplyDelete
    Replies
    1. हृदयतल से हार्दिक आभार आदरणीय सर
      सादर नमन

      Delete
  9. बहुत बहुत धन्यवाद आदरणीया दीदी जी हृदयतल से
    बिल्कुल आऊँगी

    ReplyDelete