बस यही प्रयास कि लिखती रहूँ मनोरंजन नहीं आत्म रंजन के लिए

Wednesday, 15 July 2026

सोनम मरना चाहता है

 


सोनम मरना चाहता है,

क्रांति की चाह रखने वाले 

वे सभी मरना चाहते हैं 

जो बात-बात पर 

धरने पर बैठ जाते हैं

सत्ता को आँखें दिखाते हैं

करते हें कोशिश 

देश को जगाने की,

और जीने की चाह रखने वाले 

आटे-दाल के बढ़ते भाव के बीच 

आँखें मूँद,ध्यानस्थ! 

शांति को ढूँढा करते हैं।


#आँचल 



4 comments:

  1. भक्तों की आंखों में उनके भगवान हैं बाकी सब आम हैं |

    ReplyDelete
  2. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" पर शनिवार 18 जुलाई 2026 को लिंक की गयी है....

    http://halchalwith5links.blogspot.in
    पर आप सादर आमंत्रित हैं, ज़रूर आइएगा... धन्यवाद!


    !

    ReplyDelete
  3. क्रांति की मशाल कभी बुझती नहीं, सुंदर सृजन

    ReplyDelete
  4. धर्मेन्द्र प्रधान दोनों के लिए कितना जरूरी है एक उसके लिए जान देने तक को तैयार है, दूसरे उस के खातिर देश की जनता को भी अनदेखा कर रहे हैं ...

    ReplyDelete