Monday, 8 December 2025

यामिनी की गोद में



 रवि के अहम-ताप से 

झुलसे मनु के मन का 

मृगांक की श्वेत-प्रभा संग 

अठखेलियाँ करना 

ही तो उपचार है 

फिर यामिनी के कृष्ण रंग को 

क्यों कोसता यह संसार है?

देखो! इसी की गोद में 

प्रेम का होता सुंदर विस्तार है।


#आँचल

( चित्र का श्रेय मेरी प्यारी भाभी श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा को )


2 comments:

  1. शब्दों के मोती को बहुत ही सुंदर तरीके से तुमने पिरोया है प्रिय आंचल

    ReplyDelete
    Replies
    1. हृदय से आभार भाभी 🙏 प्रणाम।

      Delete